प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री, आरएसएस के स्वयंसेवक व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र देव राय की कोरोना से असमय मौत हो गई। उनके निधन संघ परिवार एवं अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर है। मूलतः आजमगढ़ के जौलहापुर गांव निवासी नरेंद्र देव राय का आवास प्रयागराज जॉर्ज टाउन स्थित संघ कार्यालय के सामने है। श्री राय कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। जहां बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
श्री राय जुझारू होने के कारण डेढ़ दशक से विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रहे। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वह नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के अधिवक्ता तथा शासकीय अधिवक्ता प्रथम भी रहे। श्री राय अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
जिला प्रचारक प्रेम सागर का कहना है कि वह हमेशा युवाओं में जोश भरते थे। उनसे सदैव मार्गदर्शन मिला। संघ कार्यालय पर उनकी कमी सदैव खलेगी।
अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र देव की मौत, शोक की लहर
RELATED ARTICLES
