Sunday, February 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअब सुनाई देगी रावण की गर्जन, रामलीला कलाकार जुटे लीला के पूर्वाभ्यास...

अब सुनाई देगी रावण की गर्जन, रामलीला कलाकार जुटे लीला के पूर्वाभ्यास में

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में रामलीलाओं की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। कलाकार इन दिनों लीला के पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। शहर की प्राचीन डालीगंज की श्री मौसमगंज रामलीला 5 अक्टूबर को मंच पूजन के बाद 6 अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। रामलीला 16 अक्टूबर तक चलेगी। लीला की तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही है। मंच बनने के साथ- साथ कलाकारों का पूर्वाभ्यास पिछले एक महीने से निर्देशक शिव कुमार वर्मा व उप निर्देशक राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में चल रहा है।

समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा ने बताया कि 5 अक्टूबर को मंच पूजन व श्री गणेश पूजन के साथ ही 6 अक्टूबर को शिव पार्वती संवाद रावण अत्याचार, राम जन्म और जानकी जन्म लीला मंचन के साथ रामलीला महोत्सव -2021 का शुभारंभ होगा।

रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा ने बताया कि श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति अपना 142 वां वार्षिकोत्सव मना रही है। उन्होंने बताया कि इस बार रावण दहन का कार्यक्रम लीला स्थल पर ही 15 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। लीला निर्देशक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार लीला में 8 अक्टूबर को धनुष यज्ञ लीला, 9 अक्टूबर को केवट लीला, 11 अक्टूबर को शबरी प्रेम, 12 अक्टूबर को अंगद रावण संवाद लीला को भव्यता के साथ दिखाया जाएगा।

इस बार लीला में मुख्य किरदारों में श्रीराम का अभिनय अमन त्रिपाठी, लक्ष्मण का रोल अभिषेक त्रिपाठी, सीता के गेटअप में शुभम शर्मा, हनुमान का भुलाने अपनी गायकी के द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। रावण का रोल आशीष प्रकाश, सुग्रीव का मोनू, बाली का विपिन शर्मा अपने जोशीले अंदाज में विरोधियों को ललकारेंगे। परशुराम के अभिनय में राजेश त्रिपाठी और दशरथ के रोल में लंकेश कसेरा मंच पर दिखेंगे। इन दिनों धनुष यज्ञ, यज्ञ विध्वंस की रिहर्सल चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular