Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब वाराणसी में 06 स्थानों पर फहरेगा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा

अब वाराणसी में 06 स्थानों पर फहरेगा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने 100- 100 फीट के ध्वज लगाने के लिए अपनी विधायक निधि से धनराशि आवंटित करने का दिया निर्देश

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अपनी विधायक निधि से जिले के 06 स्थानों पर 100-100 फीट के तिरंगे लगाने के निर्देश दिए हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, कचहरी अंबेडकर चौराहा, गिलट बाजार स्थित अतुलानंद स्कूल के पास, यूपी कॉलेज, पांडेयपुर एवं आशापुर चौराहे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाने की योजना है।

राज्यमंत्री ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर के इन 6 स्थानों पर 100-100 फीट के राष्ट्रीय ध्वज लगवाए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ रात्रि कालीन लाइटिंग की भी व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इससे वाराणसी में आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों में राष्ट्रीय भावना और जागृत होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के अलावा अरविंद सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, रतन मौर्य आदि पार्षद भी शामिल रहे।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular