Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब वन-पुलिस विभाग के उत्पीड़न का शिकार नहीं होंगे वनटांगिया : मुख्यमंत्री

अब वन-पुलिस विभाग के उत्पीड़न का शिकार नहीं होंगे वनटांगिया : मुख्यमंत्री

गोरखपुर (हि.स.)। वनटांगिया गांवों में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वनटांगिया गांव में कुछ कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इससे जंगल तिकोनिया नंबर 03 में केदार के घर से हर्षनाथ के घर तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी व सोलिंग कार्य होगा। इस गांव में विकास के घर से सुलभ के घर तक नाली एवं स्लैब और बगिया में ग्रामीण शौचालय के निर्माण का कार्य होगा। इंटरलॉकिंग कार्य समेत 08 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

वनटांगिया को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि एक टांगिया गांव में पहले जिंदगी कितनी दूभर थी। आजादी के 70 वर्षों तक यहां पर कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई थी। ना बिजली न पानी न सड़क ना शिक्षा न स्वास्थ्य सुविधा और ना ही राशन कार्ड की सुविधा थी। आयुष्मान भारत की सुविधा के साथ वृद्धा पेंशन की सुविधा ने अब आप लोगों की दुश्वारियों को थोड़ा कम किया है। इतना ही नहीं, वोटिंग राइट मिलने से अब आप अपना ग्राम प्रधान चुन सकते हैं। यह सभी कार्य 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व गांव के रूप में वनटांगिया गांव को मान्यता देकर के शासन की सुविधाओं का लाभ देना प्रारंभ किया गया था। अब लगभग-लगभग सभी परिवारों को आवास मिल गया है। शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन की सुविधा का लाभ मिल गया है। यहां तक कि जमीन का पट्टा भी मिल गया है। अब आपको पुलिस या वन विभाग के शोषण का शिकार नहीं बनना पड़ेगा। यह सचमुच में आपके जीवन की एक दीपावली है। एक नई व्यवस्था के साथ आप को जोड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। और उस व्यवस्था के साथ जोड़ते हुए से मुझे बहुत प्रसन्नता की अनुभूति हुई है।

आंकड़ों को गिनाते हुए कहा कि अब तक 874 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड, 132 परिवारों को किसान सम्मान निधि, 14 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 1808 में से 833 को मुख्यमंत्री आवास योजना, 43 समूहों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जोड़ा गया है। इतना ही नहीं, 916 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हो चुका है। 758 क्षेत्र में वन टांगिया क्षेत्र में उज्जवला योजना में रसोई गैस के सिलेंडर दिए गए हैं। 154 वृद्धावस्था पेंशन 71 निराश्रित महिला पेंशन, 33 दिव्यांग पेंशन और यहां पर तमाम उन बच्चों को पोषाहार मिशन के साथ जुड़े हैं। 3 से 6 वर्ष के 195 बच्चे, 34 गर्भवती महिलाएं, 232 छ: माह से 03 वर्ष के बच्चों को पोषाहार वितरण की योजना के साथ जोड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular