प्रादेशिक डेस्क
बरेली। लेखपालों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद एसडीएम सदर ने रोकथाम के इंतजाम करने शुरू कर दिए। एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने लेखपालों के ऑफिसों को बंद करा दिया। तहसील के अंदर कुछ कमरे और झोपड़ियों में लेखपाल अपने ऑफिस चला रहे थे। लेखपालों ने अपने मुंशी भी ऑफिसों में तैनात कर दिए थे। जो दिनभर सेटिंग के खेल को अंजाम देते थे। रुपये लेते कई वीडियो भी वायरल हो चुकी हैं। अब सोमवार को गुरुवार को ही लेखपाल तहसील में नजर आएंगे। सोमवार और गुरुवार को लेखपाल और राजस्व निरीक्षक एक साथ हॉल में बैठेंगे। बाकी दिन लेखपाल अपने क्षेत्र में पंचायत घरों में ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
यह भी पढें : ज्ञानवापी सर्वे : कल कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने पर संशय!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
