Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब मेधावी विद्यार्थियों के घर तक सड़क बनाएगी यूपी सरकार, बजट जारी

अब मेधावी विद्यार्थियों के घर तक सड़क बनाएगी यूपी सरकार, बजट जारी

लखनऊ। अब प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का सरकार ने एक नया नजरिया पेश किया है। अभी तक उन्हें लैपटाप या कुछ अन्य सामग्री देकर उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है लेकिन अब प्रदेश सरकार उससे आगे बढ़कर उनके सम्मान में उनके घरों तक पक्की सड़क बनाने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने प्रदेश की 13 मेधावी छात्रों के घरों तक डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ बनाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को इसके लिए 446.93 लाख रुपये निर्गत भी कर दिये।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों का गौरव बढ़ेगा। उनके मन में नई ऊर्जा भी आयेगी। दूसरे विद्यार्थी भी मेधावी छात्रों के नाम पर सड़क को देखकर खुद उत्साहित होंगे और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अग्रसर होंगे। 
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से मेधावियों का सम्मान करती रही है। उनके सम्मान में हर कदम उठाया जाता रहा है। उसी की एक कड़ी है, जो उनके गौरव को पूरे क्षेत्र में सम्मान दिलाने का काम करेगा। इससे प्रतिभाओं के मन में उल्लास आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular