लखनऊ : एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्य योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष ने मंगलवार को प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों तथा अभियन्ताओं को भू-माफियाओं की ओर से कब्जा की गई भूमि की तीन कैटेगरी बनाने को कहा। पहली कैटेगरी में प्राधिकरण की नियोजित भूमि जिसका ले-आउट भी स्वीकृत है को रखा जाये।दूसरी कैटेगरी में प्राधिकरण की अधिकृत भूमि, जिसका अभी ले-आउट स्वीकृत नहीं है तथा तीसरी कैटेगरी में स्वीकृत ले-आउट में फ्यूचर प्लान के लिए रखी गई भूमि को रखने का निर्देश दिया। नजूल एवं अर्बन सीलिंग की भूमि को भी शामिल किया जाय।प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने कहा कि अवैध कब्जों के ऐसे मामलें जिनमें कोई कोर्ट केस न चल रहा हो उन्हें चिन्हित करके तत्काल प्रभाव से कब्जे हटाये जायें। वहीं जिन मामलों में कोर्ट केस चल रहा है वहां प्रभावी पैरवी की जाये। उपाध्यक्ष आईजीआरएस प्रकरणों की मानिटिरिंग के लिए विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर को नामित किया।
