गाजियाबाद(हि.स.)। पिछले कई दिनों से कूड़ा डंप न होने से परेशानी झेल रहे शहर के नागरिकों के लिए राहत देने वाली खबर है। गाजियाबाद नगर निगम ने कूड़े को डंप करने के लिए जगह तलाश ली है। नगर निगम अब कविनगर जोन में पाइप लाइन के पास कूड़े का निस्तारण करेगा। इसके बाद निगम अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
महापौर सुनीता व्यास द्वारा गाजियाबाद नगर निगम सीमा में कूड़ा डंप करते हुए एमसीडी के 09 ट्रक पकड़े पकड़े थे। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद मोर्चा में जमीन के मालिक ने ओला डलवाना बंद कर दिया था, साथ में किराया भी दोगुना कर दिया था। इसके बाद नगर निगम अधिकारी लगातार नए कूड़ा डंप करने के लिए नए स्थान की तलाश कर रहे थे जो आज पूरी हो गई। नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। कवि नगर जोन स्थित पाइप लाइन के समीप कचरा निस्तारण के लिए स्थान का चयन किया है। जहां पर कचरे के निस्तारण की कार्यवाही कराई जाएगी और शहर वासियों को थोड़े से निजात मिलेगी।
नगर आयुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को कूड़ा उठान के लिए अविलंब कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महापौर सुनीता दयाल के दिशा निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम योजनाबद्ध तरीके से हर समस्या का समाधान शहर हित में एकजुट होकर कर रहा है। इसके चलते कचरा निस्तारण की समस्या का समाधान भी कराया जा रहा है।
फरमान अली/पवन
