Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल ...अब चलती कार में अश्लील हरकत करते दिखे युवक-युवती

 …अब चलती कार में अश्लील हरकत करते दिखे युवक-युवती

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूटी पर अश्लील हरकते करने के बाद अब चलती कार में एक युवक-युवती का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सार्वजनिक हो रहा है, जो लोहिया पथ का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ यह देखा जा रहा है कि एक चलती कार में सनरूफ खोलकर युवक-युवती खड़े हैं। यह दोनों कुछ हरकतें कर हैं, जिस पर राह चलते राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर इसे वायरल कर दिया। कहा कि लखनऊ में चलती स्कूटी में सवार युवक-युवती की हरकतों के बाद अब चलती कार में यह हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को संज्ञान में लेकर लखनऊ कमिश्नरेट ने कार्रवाई निर्देश दिए हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular