Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब खेत व सड़कों पर नहीं दिखेंगे निराश्रित गोवंश : धर्मपाल सिंह

अब खेत व सड़कों पर नहीं दिखेंगे निराश्रित गोवंश : धर्मपाल सिंह

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि अब किसानों के खेत व सड़कों पर निराश्रित गोवंश नहीं दिखेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गौवंश को गौ आश्रय स्थल पहुंचाया जायेगा। इसके बाद यदि किसी ने अपना गोवंश छोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और किसानों के खेत में हुए नुकसान की भरपाई भी कराई जायेगी।

योजना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण योगी सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में 6940 गौ आश्रय स्थलों में कुल 12.11 लाख गोवंश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 रूपये प्रति गोवंश प्रतिदिन को बढ़ाकर 50 रूपये प्रति गोवंश किया गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभियान चलाकर लगभग 8103 हेक्टेयर गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर 3782 हेक्टेयर भूमि पर हरा चार उत्पादन किया जा रहा है।

पशुधन मंत्री ने कहा कि देशी गाय के दूध में अमृत है। गोबर में लक्ष्मी है। मंत्री ने आम जनमानस के अपील की है कि दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपक जलायें।

प्रदेश में उच्च उत्पादक देशी गोवंश को बढ़ावा देने एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नंद बाबा दुग्ध मिशन लागू किया गया है। इस योजना के तहत दो स्वदेशी उन्नत नस्ल के दधारू गोवंश को बाहर से खरीदने,उनके बीमा शेड व चारा काटने की मशीन इत्यादि पर दो लाख तक के लिए 40 प्रतिशत या अधिकतम 80000 की छूट की योजना वर्तमान में 18 जनपदों में संचालित है।

मदरसों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को आनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए मेला ऐप लांच किया गया है तथा मदरसा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें कृतिम बौद्धिकता तकनीक से जोड़ा जा रहा है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न करायी गयी हैं। पहली बार मदरसों को यू-डायस कोड से जोड़ा गया है तथा छात्र-छात्राओं के विवरण आनलाइन पोर्टल पर समस्त विवरणों के साथ अपलोड किये गये हैं।

बृजनन्दन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular