Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअब अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में खुलेगा कैंसर व हार्ट डिपार्टमेंट

अब अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में खुलेगा कैंसर व हार्ट डिपार्टमेंट

अली रिजवी
अयोध्या।
केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर सांसद लल्लू सिंह ने सर्किट हाउस में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया। साथ ही ऐलान किया कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में कैंसर व हार्ट रोगियों के लिए भी विभाग खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही मेडिकल कॉलेज में 10 और विभाग खुल जाएंगे।
इस दौरान सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार की कार्यदायी संस्था बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में अयोध्या में लगातार विकास कार्य हो रहा है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्थलों का विकास कराया जाना है। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए 151 स्थलों पर विकास कार्य हो जाने के बाद दुनिया के लोगों को इस पथ पर ले जाकर दर्शन कराया जाएगा। सांसद ने बताया कि अयोध्या में रिंग रोड का निर्माण भी होना है। इसके निर्माण के बाद शहर में जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। अयोध्या की सभी सड़कों का स्थानीय लोगों की सलाह पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे व हवाई अड्डे का भी निर्माण चल रहा है। डाभासेमर में केंद्रीय विद्यालय जल्द खुल जाएगा। इसके अलावा एक प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात भी जल्द ही अयोध्या को मिलेगी। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे।

प्रस्तावित परियोजनाएं
1.अयोध्या कैंट से रायबरेली तक रेलवे लाइन 1344213 किमी लागत लगभग 2.5 लाख करोड़
2-अयोध्या स्टेशन केद्वितीय चरण का विकास कार्य 307 करोड़
3-अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का पुर्ननिर्माण व सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण।
4-अयोध्या से चित्रकूट, वैष्णों देवी, गुजरात, जगन्नाथपुरी, सीतामढ़ी व नई दिल्ली तक नई ट्रेन का संचालन।

RELATED ARTICLES

Most Popular