Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनअब अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी किस्मत आजमाएंगे रणदीप...

अब अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी किस्मत आजमाएंगे रणदीप हुड्डा

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘स्वतंत्रता वीर सावरकर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच इस फिल्म से अभिनेता को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है। अभिनेता फिल्म में अभिनय के साथ-साथ अब इसका निर्देशन भी करेंगे। यानि अब रणदीप अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी किस्मत आजमायेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म में रणदीप टायटल रोल यानि वीर सावरकर के किरदार में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र और लन्दन में होगी। इस फिल्म को आनंद पंडित, सैम खान और संदीप सिंह संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई,2023 को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular