Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब्बास अंसारी को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मिली जमानत

अब्बास अंसारी को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मिली जमानत

मऊ (हि. स) सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी तथा मंसूर अंसारी ने शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में एमपी /एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष न्यायाधीश एसीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। इस दौरान विधायक अब्बास अंसारी सहित तीनों की ओर से उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह ने जमानत के लिए अर्जी दी। जिस पर उनके अधिवक्ता व सहायक अभियोजन अधिकारी रविंद्र यादव के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद एसीजेएम ने जमानत अर्जी स्वीकार कर लिया। दोनों मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular