Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअबोध की निर्मम हत्या,देर रात घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी

अबोध की निर्मम हत्या,देर रात घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी

खुलासे को तीन टीमें गठित

झांसी(हि. स.)। लहचूरा थाना क्षेत्र में दस वर्षीय मासूम का शव पड़ोसी के मकान में कंडो के बीच पड़े मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित भारी पुलिस बल देर रात मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने घटना का बारीकी से निरीक्षण कर हत्या की आशंका के चलते पुलिस की तीन टीमें गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से शान्ति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने देर रात थाना लहचूरा के ग्राम खंदरका में 10 वर्षीय मासूम सुमित पुत्र सन्तराम की हत्या की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से वार्ता कर न्याय का भरोसा दिलाया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी का अश्वासन दिया । साथ ही साथ ग्राम वासियों से शान्ति बनाएं रखने हेतु अपील की गयी।

एसएसपी ने घटना के शीघ्र अनावरण को 03 टीमों का गठन कर उन्हें काम पर लगाया गया है जो घटना का अनावरण करने में अपनी पूर्ण भुमिका निभाएंगी । गौरतलब है कि देर रात खंदरका गांव निवासी संतराम के सुबह से लापता दस वर्षीय पुत्र सुमित का शव देर रात पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद हुआ था। संतराम ने बताया कि वह सुबह खेत पर चला गया था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी मजदूरी के लिए निकल गयी थी। उस समय सुमित घर के बाहर ही खेल रहा था। शाम को जब दोनों घर लौटे तो सुमित का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर और लहरचूरा थाना पुलिस को सुमित की गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच संतराम के पड़ोसी ने बताया कि सुमित का शव उसके कच्चे मकान में पड़ा था।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular