Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअबूधाबी में फ्लैट में मिले भारतीय पति-पत्नी के शव

अबूधाबी में फ्लैट में मिले भारतीय पति-पत्नी के शव

नई दिल्ली। 

अबूधाबी में एक फ्लैट से भारतीय पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। यह लोग 18 साल से यहां पर रह रह थे। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट के मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार यह भारतीय मूल रूप से कोझीकोड के रहने वाले थे। जनार्धन पैट्टरी (57) एक ट्रैवल एजेंसी में काम करते थे जबकि उनकी पत्नी मिनिजा (52) एक ऑडिट फर्म में काम करती थी।

इनके सहकर्मी और दोस्तों ने बतााय कि यह दोनों सामान्य जीवनशैली जी रहे थे।  यह दोनों शांत स्वभाव के लोग थे और इनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। हाल के दिनों में जनार्धन की नौकरी चली गई थी और इससे पहले इन्होंने अपनी गाड़ी भी बेच दी थी। 

इन दोनों का एक ही बेटा है जो बेंगलुरु में काम करता है। दोस्तों ने बताया कि गुरुवार को जनार्धन और मिनिजा के बेटे ने उन्हें फोन किया और बताया कि उसके माता-पिता फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। उसके बाद वह उनके घर पर गए जहां पर केयर टेकर ने बताया कि उसने दोनों को कुछ दिनों से नहीं देखा है।

इसके बाद गुरुवार रात को पुलिस को घर से दोनों के शव बरामद हुए। इन दोनों के साथ क्या हुआ और कैसे हुआ, यह अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। अब एक सामाजिक कार्याकर्ता उनके शवों को स्वदेश लाने का प्रबंध कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular