Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयअबुल कलाम आजाद समाज में भाईचारे के भाव को आगे बढ़ाते रहे:...

अबुल कलाम आजाद समाज में भाईचारे के भाव को आगे बढ़ाते रहे: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्हें पथ-प्रदर्शक विचारक और समाज में भाईचारे को आगे बढ़ाने के लिये काम करने वाला प्रेरणादायी पुरुष बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, “मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक पथप्रदर्शक विचारक और बुद्धिजीवी, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका प्रेरणादायक है।”

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “वे शिक्षा क्षेत्र के प्रति जुनूनी थे और समाज में भाईचारे को आगे बढ़ाने के लिए काम करते थे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular