Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट का दावा, राष्ट्रपति बज्म...

अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट का दावा, राष्ट्रपति बज्म गिरफ्तार

नियामी (हि.स.)। नाइजीरिया के पड़ोसी पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में गुरुवार को सेना ने तख्तापलट का दावा किया है। कर्नल अब्द्रमाने ने अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ नेशनल टीवी पर आकर देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से बेदखल करने का दावा किया। राष्ट्रपति को कैद कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइजर के राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर करने की बात करते हुए कर्नल अब्द्रमाने ने कहा कि खराब शासन व्यवस्था और सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति की कारण राष्ट्रपति शासन को खत्म किया जा रहा है। पूरे देश में कर्फ्यू घोषित कर सभी सरकारी संस्थानों को निलंबित कर दिया गया है। नाइजर की सीमाएं सील हैं। कर्नल अब्द्रमाने ने नाइजर में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका नाइजर में लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति के समर्थन में खड़ा है। अमेरिका ने राष्ट्रपति को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात कर उन्हें संयुक्त राष्ट्र का पूरा समर्थन देने की पेशकश की है।

संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular