गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने को चुनौती दी है
नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने बीएसपी नेता अफजाल अंसारी की गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी ठहराए जाने के गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।
कोर्ट ने 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था। अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी ठहराए जाने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है। 29 अप्रैल को इस केस में गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को दोषी करार देते हुए 4 साल की सजा सुनाई थी। इसी सजा की वजह से अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता भी निरस्त कर दी गई थी।
संजय/ संजीव/दधिबल
