Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान : हवाई हमलों में 23 तालिबानी आंतकवादी ढेर

अफगानिस्तान : हवाई हमलों में 23 तालिबानी आंतकवादी ढेर

काबुल (हि.स.)। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर सुरक्षाबलों की ओर से किए गए हवाई हमलों में 23 तालिबानी आतंकवादी ढेर हो गए हैं। सेना के प्रवक्ता की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

यह अभियान गुरुवार दोपहर को शोलगारा जिले के बोदन कला गांव में चलाया गया। इस हमले में हथियारों से लैस 23 आतंकवादी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए हैं। इन हवाई हमलों में आतंकवादियों की तीन मोटरसाइकिल भी नष्ट कर दी गई हैं।

मजार-ए-शरीफ की राजधानी के साथ बल्ख प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों की ओर से घटनाक्रम पर  कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से लगभग 20 वर्षों के बाद 11 सितम्बर, 2021 तक अमेरिकी सैनिकों को देश से हटाने की घोषणा के बाद से अफगानिस्तान अनिश्चितता की स्थिति में है। आधिकारिक रूप से सैनिकों को हटाना एक मई से शुरू हो गया था। इसके बाद से तालिबान से सुरक्षा नाकों, जिलों, प्रांतीय राजधानी पर हमले तेज कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular