ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भी हो सकता है मामला
झांसी(हि.स.)। राजधानी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में हिंदू नाबालिग लड़की के साथ अफगानी नागरिक पकड़ने से हड़कंप मच गया। ह्यूमन ट्रैफकिंग का मामला भी हो सकता है। आईबी, एलआईयू व एटीएस की टीम युवक से पूछताछ कर रही है।
झांसी जीआरपी ने आधी रात के बाद निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रही 02692 राजधानी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से अफगानिस्तान काबुल मोहल्ला गैरखाना थाना आउजे हाल मकान नंबर 2 चर्च लाइन थाना भोगल जंगपुरा दिल्ली रिफ्यूजी कैंप निवासी मुकद्दस सागाशी पुत्र वही उद्दीन एक हिंदू नाबालिग लड़की निवासी गुर्जर चैक सराय काले खान दिल्ली को पकड़ा है।
लड़की के पिता का क्या नाम है यह पुलिस को नहीं बता रही है। लड़की खुद को नाबालिग बता रही है। पूछताछ जारी है। सूत्र बताते हैं कि अफगानी नागरिक का वीजा 2019 में समाप्त हो गया था। क्या यह ह्यूमन ट्रैफकिंग का मामला है। इस मामले में एक कहानी यह बताई जा रही है कि वह अफगानी नागरिक के साथ अपनी बहन से मिलने हैदराबाद जा रही थी। अफगानी नागरिक की उम्र 23 वर्ष है। लड़की का कथित पति इरफान को पुलिस ने बुलाया है। लड़की का पति बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है लेकिन लड़की कहां की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
अफगानिस्तान से लव जिहाद: ट्रेन के पैंट्रीकार से युवक व नाबालिग युवती गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
