Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट, कइयों के हताहत होने की...

अफगानिस्तान में सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट, कइयों के हताहत होने की आशंका

काबुल (हि. स.)। अफगानिस्तान की राजधानी में साल के पहले ही दिन सैन्य हवाई अड्डे पर भीषण धमाका हुआ है। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

धमाके की पुष्टि करते हुए तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नाफी टक्कर ने बताया कि रविवार सुबह काबुल के सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट हुआ है। हालांकि, प्रवक्ता ने धमाके में मारे जाने वालों और घायल लोगों की संख्या या स्थिति की जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है।

काबुल में हुए इस धमाके का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें घटनास्थल के पास से धुंए का गुबार उठता हुआ साफ दिख रहा है। तालिबान ने इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए सिर्फ इतना कहा कि विस्फोटे में कुछ लोग मारे भी गए हैं।

यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब 3 दिन पहले ही एक भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। धमाका तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है। तालिबान के सुरक्षा कमांडर अब्दुल मोबिन साफी ने तखार में इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह बम एक स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी के डेस्क के नीचे रखा गया था।

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से हमले काफी बढ़ गए हैं। बीते सोमवार को एक विस्फोट उत्तरी बदख्शान प्रांत में धमाका हुआ था, जिसमें पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

अजीत तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular