Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में तालिबानी हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 सैनिक मारे...

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 सैनिक मारे गए

काबुल (हि.स.)। गुरुवार शाम कुंदूज और हेलमंड प्रांत में तालिबानी हमले में सुरक्षा बल के कम से कम 11 सदस्य मारे गए ।अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदूज के अली आबाद जिले में सुरक्षा नाका पर गुरुवार शाम तालिबानी हमले में 8 सुरक्षा बल जिसमें चार पुलिस के और चार सेना के जवान थे ,मारे गए।
सूत्रों के अनुसार सेना के 5 जवान और पुलिस बल के दो जवान जख्मी हुए हैं। चार अन्य सुरक्षा बलों को तालिबान ने बंधक बना लिया। तालिबान ने बंधक बनाए हुए सुरक्षाबलों के तस्वीर साझा करते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इस संगठन ने गुरुवार रात हेलमंड में दो जगह हमले किए, जिसमें पहला हमला राजमार्ग पर और दूसरा नहरी सराज़ जिले में हुआ। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular