Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअफगानिस्तान पर सच छिपा रही सरकार: सलमान खुर्शीद

अफगानिस्तान पर सच छिपा रही सरकार: सलमान खुर्शीद

मेरठ (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अफगानिस्तान और तालिबान का सच केंद्र सरकार छिपा रही है। अगर सरकार हमसे अफगानिस्तान के मसले पर बातें करेगी तो हम अपनी राय जरूरी देंगे।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारियों के सिलसिले में गठित समिति शनिवार को मेरठ पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार शाम को प्रेस वार्ता में कहा कि हम भी अफगानिस्तान को जानते हैं। उनकी कई बातों से वाकिफ है। कोरोना काल में गंगा में शवों पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि गंगा की लाशों को किसी ने मुद्दा नहीं बनाया। राहुल गांधी हमारे नेता है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है। 2022 में कांग्रेस पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला प्रियंका गांधी करेंगी। उन्होंने भारत में रहने वाले अफगानी छात्रों का वीजा बढ़ाने की सरकार से मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशी युवाओं की सुरक्षा हमारी सरकार को करनी चाहिए।

समाज के विभिन्न वर्गों से मांगे गए सुझाव

कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति ने लालकुर्ती स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस में किसानों, व्यापारी, एनजीओ, छात्र प्रतिनिधि मण्डलों ने अपनी अपनी समस्याओं को समिति के सामने रखा। समिति में शामिल सलमान खुर्शीद, पूर्व विधायक विवेक बंसल, राष्ट्रीय सुप्रिया श्रीनेत, रोहित चौधरी, अमिताभ दुबे के सामने 73 प्रतिनिधि मण्डलों अपने-अपने सुझाव दिए। इससे पहले परतापुर इंटरचेंज पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रोहित राणा ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। समिति ने अछरोंडा जाकर किसानों से और परतापुर कताई मिल के पूर्व कर्मचारियों से मुलाकात की। इस मौके पर अजय त्यागी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर त्यागी, सचिन चौधरी, डॉ. ओपी शर्मा, विदित चौधरी, अजीत दौला, हरिकिशन अंबेडकर, अभिमन्यु त्यागी, मोनिन्दर सूद, विनोद बेचौन, सुभाष चावंडिया, कैलाश चन्दोला, कपिल शर्मा, आशाराम, अखिल कौशिक, कुलदीप त्यागी, रविन्द्र सिंह, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular