Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट के पास एक और धमाका

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट के पास एक और धमाका

काबुल | तालिबान के कब्जे के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट के पास हुए बम धमाकों के तीन बाद यहां रविवार को एक और धमाका हुआ है। धमाके वाली जगह से धुएं का गुबार देखा जा सकता है। धमाके आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों के लोग दशहत में आ गए। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को अंदेशा जताया था कि 24 से 36 घंटे के अंदर फिर से हमला हो सकता है।

तीन दिन पहले हुए धमाकों में गई थी 103 लोगों की जान
इससे पहले काबुल एयरपोर्ट के पास 26 अगस्त को हुए हमले में करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 90 अफगानी नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हमले में मारे गए 90 अफगानियों में 28 तालिबानी भी थे। ये सभी तालिबानी एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा में खड़े थे। बताया जा रहा है कि हमले में घायलों की संख्या 1300 पार हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular