Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअप्रैल तक कराएं असलहों का सत्यापन : डीएम

अप्रैल तक कराएं असलहों का सत्यापन : डीएम

– स्थानीय निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंसधारकों को डीएम ने जारी किया आदेश

मुरादाबाद (हि.स.)। स्थानीय निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने असलहा धारकों को 28 अप्रैल तक अपने असलहों का पुलिस से सत्यापन करवाने का आदेश जारी किया है ।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी अपने लाइसेंस का 28 अप्रैल तक सत्यापन अवश्य करवा लें। इस अवधि में जो भी शस्त्र लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस को सत्यापित नहीं करवाएगा, उस शस्त्र लाइसेंस को अवैध मानते हुए आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular