मेरठ(हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का दो पड़ोसी युवकों ने घर से अपहरण करके गैंगरेप किया। किसी तरह से अपने घर पहुंची लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसका बेटा, बहू और नाबालिग बेटी देर रात पड़ोस के दो युवक राजेश और मिंटू उसके घर में घुस गए और घर में सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोपितों के फरार होने पर लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जंगल में आरोपितों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा हरिओम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
कुलदीप
