Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

आगरा(हि.स.)। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए बने मुख्य पीकू वार्ड का मॉकड्रिल कराकर भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पीकू वार्ड का अन्य मरीजों के लिए भी उपयोग किये जाने की सलाह दी।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के जिला अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए बने मुख्य पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए मॉक ड्रिल भी कराया।

मॉक ड्रिल के तहत उन्होंने एक व्यक्ति को कोरोना मरीज बनाते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसे दिए जाने वाले इलाज के बारे में जमीनी हकीकत देखी। जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होने के बाद उन्होंने कोरोना मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा वर्तमान में एक भी कोरोना मरीज के न होने की सूचना पर उन्होंने पीकू वार्ड का अन्य मरीजों के लिए उपयोग किये जाने की सलाह दी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular