Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअपर मुख्य सचिव गृह ने डीजीपी को लिखा पत्र, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ...

अपर मुख्य सचिव गृह ने डीजीपी को लिखा पत्र, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी को पत्र लिखा है। 

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को डीजीपी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी जनपदों में शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि यदि हिस्ट्रीशीटर प्रदेश में कहीं भी कोई अपराध की घटना को करता है तो उस थाना क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular