Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार निलंबित, पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार निलंबित, पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध

लखनऊ (हि.स.)। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निलंबन की खबर शुक्रवार को तेजी से चल रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि यह कार्रवाई उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति की गई लापरवाही के चलते की गई है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव जब बलिया जनपद में पीटीसी में तैनात थे तो उनके खिलाफ विभागीय की जांच शुरु हुई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular