Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल अपर जिला जज ने वरिष्ठ नागरिकों के उचित सम्मान पर दिया बल

 अपर जिला जज ने वरिष्ठ नागरिकों के उचित सम्मान पर दिया बल

– विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर का ग्राम गोहना कला में हुआ आयोजन

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय विधि संकाय द्वारा बीकेटी तहसील के गोहना कला ग्राम में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अपर जिला जज प्रेम प्रकाश रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उचित सम्मान देने पर बल दिया। इस मौके पर सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी बीकेटी प्रीति शुक्ला द्वारा निपुण भारत योजना के अंतर्गत चलाए गए योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के विषय में जागरूक किया गया। सोनल श्रीवास्तव ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर श्री बंशीधर सिंह जी ने अपने संबोधन में सुलह समझौता के जरिए विवादों के निपटारे पर जोर दिया। विधि संकाय के ही प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव ने ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी जो गांव समाज में लोगों को अन्यत्र मुकदमे के लिए उकसाते हैं। विधिक सहायता केंद्र के संयोजक मनीष तिवारी ने विधिक सहायता केंद्र द्वारा दी जाने वाले योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया एवं उन्हें किसी भी वक्त यथासंभव विधिक सहायता का आश्वासन दिया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular