Friday, January 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअपर जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

अपर जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
अपर जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह का स्थानांतरण जनपद गोण्डा से जनपद सोनभद्र होने पर सभी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। राजस्व कर्मियों ने कलेक्ट्रेट के राजस्व कक्ष में उन्हें पुष्पगुच्छ, माला आदि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि गोंडा जिले में पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर व्यक्तियों के समस्याओं का निराकरण ससमय हो इसके लिए वे हर समय तत्पर रहते थे। सभी राजस्व कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती वन्दना त्रिवेदी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सहायक चंद्रप्रकाश मिश्रा, विनियमित क्षेत्र संजय श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र भाष्कर, प्रशांत कुमार, स्टेनो रविंद्र कुमार, एलबीसी बाबू सुशील कुमार, ई डिस्टिक मैनेजर अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular