प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। बैंक अकाउंट में रुपये भेजे जाने का मैसेज भेजकर ठगी शुरू हो गई है। ऐसा ऑनलाइन खरीदारी के बाद सामान खराब निकलने पर रुपये वापस मंगाने के दौरान हो रहा है। वापसी के लिए कस्टमर केयर से बात की जा रही है। फिर उधर से रुपये वापस करने का मैसेज भेजा जा रहा है। अंग्रेजी में लिखे मैसेज में खाते में रुपये भेजने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही आखिर में नीले लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते खाते से रुपये कट जा रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि इस तरह से ठगी की जा रही है। किसी को खाते की जानकारी बिल्कुल न दें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
केस-1
दशाश्वमेध निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ईयरफोन खरीदा था। खराब निकलने पर बदलने के लिए कस्टमर केयर में फोन कॉल की। वहां से खाते की जानकारी पूछकर रुपये भेजने के लिए मैसेज किया। मैसेज में दिये लिंक पर क्लिक करते खाते से एक लाख रुपये कट गए।
केस-2
फुलवरिया की छात्रा ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। शुल्क के रूप में कुछ रुपये भेजे। फिर आवेदन रद होने पर रुपये वापस मांगे। मैसेज भेजकर रुपये लेने के लिए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया। खाते से 25 हजार रुपये कट गये।
केस-3
शिवपुर की महिला ने ओवेन बनवाने के लिए कस्टमर केयर पर फोन किया। ऑनलाइन शुल्क मांगा गया। 500 रुपये जमा करने पर कोई आया नहीं। तब रुपये वापस पाने के लिए फोन की। इस पर मैसेज भेजा गया। मैसेज में लिंक पर क्लिक करते 10 हजार रुपये कट गये।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
