Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपराध शून्य करने पर कार्य कर रही सरकार : ब्रजेश पाठक

अपराध शून्य करने पर कार्य कर रही सरकार : ब्रजेश पाठक

– प्रदेश में तीव्रगति से चल रहा विकास कार्य : केशव मौर्य

– मंत्री स्वतंत्र देव के पैतृक आवास पहुंचे उप मुख्यमंत्री, दी श्रद्धांजलि

मीरजापुर(हि.स.)। जमालपुर के ओड़ी गांव में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां रामा देवी को श्रद्धांजलि देने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की दोपहर पहुंचे। उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्वतंत्र देव की माता स्व. रमा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार अपराध को शून्य करने पर कार्य कर रही है। सरकार अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कोई अपराधी जेल से बाहर नहीं निकला है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। जो कार्य अधूरे हैं, वह जल्द पूरा करा दिए जाएंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular