लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई पांच लोगों की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी ट्वीट कर कहा कि ”भाजपा 2.0 के राज में यूपी डूबा अपराध में” आज का अपराधनामा।
सपा ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, प्रयागराज में राहुल तिवारी समेत उनके परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काट कर नृशंस हत्या विचलित करने वाली घटना है। समूचा यूपी अपराधियों से कांप रहा। सीएम बतायें उनका बुल्डोजर आखिर कहां चल रहा है? आगे लिखा कि ”अपराध की सुबह, अपराध की शाम। दिन, तारीख बदलते, नहीं बदलता यूपी में जंगलराज।
इससे पहले सपा ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें कहा गया कि भाजपा सरकार में कोतवाली के अंदर पुलिस से ही असुरक्षित जनता। लखनऊ के मड़ियांव में सिपाही अनिल सिंह और सुधीर सिंह द्वारा 70,000 रुपये लूटना लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दर्शाता है। पुलिस से कौन बचाएगा? जवाब दें सीएम।
दीपक
