Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपराधियों पर मायावती ने भाजपा व सपा को घेरा

अपराधियों पर मायावती ने भाजपा व सपा को घेरा

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपराधियों के मामले पर भाजपा और सपा सहित अन्य पार्टियों को घेरा है। मायावती ने दो टूक कहा कि बसपा को छोड़कर सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण वाली रही हैं।

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि सभी पार्टियों की सरकारें अपराध के राजनीतिकरण, कानून के साथ खिलवाड़ तथा अपनी पार्टी के गुण्डों व माफियाओं को संरक्षण आदि से उत्तर प्रदेश को जंगलराज में ढकेल, इसे गरीब व पिछड़ा बनाए रखकर जनता को त्रस्त करने की दोषी हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा अध्यक्ष के ट्वीट लगातार सामने लड़ रहे राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए आ रहे हैं। मायावती ने अपने ट्वीट से अभी तक सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular