Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपराधियों पर नकेल कसनेे में भदोही जिला सबसे आगे

अपराधियों पर नकेल कसनेे में भदोही जिला सबसे आगे

-जघन्य अपराधों में संलिप्त 98.19 फीसदी आरोपितों की गिरफ्तारी

भदोही (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई हुईं है। जनपदीय पुलिस जघन्य अपराधों में संलिप्त 98.19 फीसदी आरोपितों की गिरफ्तारी कर पूरे प्रदेश में नम्बर वन की रैंकिंग हासिल किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसी है। पिछले पांच माह से जघन्य अपराध से सम्बंधित आरोपितों की गिरफ्तारी में जनपदीय पुलिस प्रदेश में नंबर वन रही है। जघन्य अपराधों के निस्तारण व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से की जा रही मानीटरिंग के अनुसार मुख्यालय से जारी आकड़ों में जघन्य अपराधों की प्रतिशत गिरफ्तारी में जनपद भदोही में 98.19 फीसदी आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी है। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके आधार पर जघन्य अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने में जनपद भदोही को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

भदोही का लम्बित प्रकरण पूरे प्रदेश में महज 0.81 प्रतिशत रहा है। यह सूबे मे सबसे कम है। इसके आधार पर निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि भदोही पिछले माह में प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों के साथ-साथ थानों पर सीसीटीएनएस कार्य में नियुक्त कर्मियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य और इस सफलता के लिए बधाई दिया है। जनपदीय क्वार्डिनेटर अमित पाण्डेय (सीसीटीएनएस) को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही सभी कार्यवाही में निरन्तर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं विवेचकों को प्रशिक्षित भी किया गया।

प्रभुनाथ /दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular