Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअपराधियों का साथ देने वालों का अब राजनीति में समय समाप्त :...

अपराधियों का साथ देने वालों का अब राजनीति में समय समाप्त : केशव प्रसाद मौर्य

अपराधियों की कोई शरण स्थली है तो वह केवल सपा है

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई शरण स्थली है तो वह केवल समाजवादी पार्टी है। अपराधी अगर लोकसभा या विधानसभा में पहुंचा है तो उसका कारण भी समाजवादी पार्टी है।

एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये उप मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू थे। प्रयागराज गोलीकांड घटना के साजिशकर्ता सदाकत खान की तस्वीर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वायरल होने से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों का साथ देने वालों का अब राजनीति में समय समाप्त हो रहा है। अब जो अपराध करेगा कानून के हिसाब से उस पर कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर मुखर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों पार्टियों के पास अब कोई भी ठोस मुद्दा नहीं बचा है। ये हमेशा महंगाई की बात करते हैं । महंगाई यानी सामानों के मूल्य में वृद्धि और घटाव सतत प्रक्रिया है। यह चुनौती विश्व के हर देश के सामने है । उन्होंने दावा किया कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में आज भारत में महंगाई निश्चित तौर पर काफी कम है। इस बात को पूरा देश महसूस भी करता है और इसका परिणाम तब देखने को मिलता है जब कहीं चुनाव होता है तो उसमें जनादेश मिलता है। अभी नार्थ ईस्ट के चुनाव हुए तो दो राज्यों में भाजपा सत्ता में वापस आई है। तीसरे राज्य में हम गठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। जो यहां विरोध कर रहे हैं उनका उन राज्यों में कोई वजूद नहीं है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular