Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअपराधिक मामलों की सुनवाई नवनियुक्त अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला करेगी।

अपराधिक मामलों की सुनवाई नवनियुक्त अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला करेगी।

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर ने थाना श्रीदत्तगंज व थाना सादुल्लाह नगर के अपराधिक मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला को सौंपा है। अब दोनों थानों के होने वाले अपराधिक मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला राबिका अल्का को सौंपा गया है।
थाना श्रीदत्तगंज व सादुल्लाह नगर के अपराधिक मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला अजय सिंह को मिला था। उसके बाद अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला की तैनाती होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर ने क्षेत्राधिकार में परिवर्तन कर दिया। अब दोनों थानों के अपराधिक मामलों की सुनवाई नवनियुक्त अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular