Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपने दलों से नहीं मिला टिकट तो बदल लिया पाला, अब कांग्रेस...

अपने दलों से नहीं मिला टिकट तो बदल लिया पाला, अब कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

-कांग्रेस ने हरचंदपुर और सरेनी से घोषित किये उम्मीदवार

रायबरेली (हि.स.)। राजनीति में कब किस ओर पाला बदल जाए कुछ सम्भव नहीं है। रायबरेली में कल तक अपने अपने दलों से टिकट मांग रहे नेताओं ने टिकट नहीं मिला तो पाला बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और स्वागत करते हुए तुरंत टिकट भी थमा दिया। रविवार को कांग्रेस की जारी लिस्ट में भाजपा और सपा से आये नेताओं को लालगंज और हरचंदपुर से टिकट दिया गया है। मजबूत उम्मीदवारों के संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए भी यह अच्छी ख़बर रही और अब इन सीटों पर पार्टी मुकाबले में जरुर आ गई है।

भाजपा की नेता और लालगंज विधानसभा में सक्रिय सुधा द्विवेदी पार्टी से टिकट मांग रहीं थी। वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय भी थी, हालांकि कुछ दिन पहले ही वह पार्टी में शामिल हुईं थी। शुक्रवार को जारी भाजपा की लिस्ट में सिटिंग विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को दुबारा उम्मीदवार बनाया गया। जिससे नाराज़ सुधा द्विवेदी ने दिल्ली की राह पकड़ी और कांग्रेस में शामिल हो गईं। पार्टी ने भी नए मेहमान का स्वागत करते हुए उन्हें सरेनी से उम्मीदवार बना दिया। सुधा बिल्डर मनोज द्विवेदी की पत्नी हैं।उनके पति कांग्रेस के नेता रहे हैं और रायबरेली में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

टिकट न मिलने से समाजवादी पार्टी से नाराज़ पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह को हरचंदपुर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। दो दिन पहले ही उन्होंने प्रियंका वाड्रा से मुलाक़ात की थी। दरअसल सुरेंद्र सिंह भी सपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने यहां से राहुल लोधी को उम्मीदवार बना दिया। जिससे नाराज़ पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 2012 से सपा से निर्वाचित हुए थे, उन्हें सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया गया था। हालांकि 2017 में कांग्रेस से समझौता होने पर यह सीट कांग्रेस को मिल गई थी। अब 2022 में वह सपा के ख़िलाफ़ ताल ठोंकने जा रहे हैं।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular