Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है भाजपा: स्वतंत्रदेव सिंह

अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है भाजपा: स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ(हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद के उम्मीदवारों के स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। पार्टी ने सरकार में शामिल सात मंत्रियों समेत नौ लोगों को विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है।

समाजवादी पार्टी गठबंधन में विधान परिषद जाने को लेकर व्याप्त नाराजगी पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी कोई पार्टी है ही नहीं,वहां वंशवाद है। वहां मतलब के लोग रहते हैं इसलिए बिखराव दिख रहा है। जबकि भाजपा में जश्न का माहौल है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। सभी सहयोगी दल एक-एक कर अब उतर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने जाल में फंस गई है। सपा के साथी सपा का साथ छोड़कर जा रहे है।

नामाकंन से पहले पार्टी कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सभी प्रत्याशियों का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। विधान परिषद प्रत्याशियों ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमरपाल मौर्य, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी व बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular