Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपना दल कमेरावादी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर लगेगी मोहर

अपना दल कमेरावादी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर लगेगी मोहर

लखनऊ(हि. स.)। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता की है। अपना दल कमेरावादी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर मोहर लग सकती है।

कृष्णा पटेल ने कम शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए उनकी राजनीतिक पार्टी अपना दल कमेरावादी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो सकता है। सीटों को लेकर बात बननी बाकी है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्ष की भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश स्तरीय छोटी राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन की भूमिका बना रही है और उसी में अपना दल कमेरावादी से भी बातचीत का क्रम जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular