Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपना दल (एस) में है अपनापन, 2024 के लिए 24 घंटे काम...

अपना दल (एस) में है अपनापन, 2024 के लिए 24 घंटे काम करने की जरूरत : अनुप्रिया पटेल

बांदा (हि.स.)। प्रदेश के एक करोड़ लोगों को अपना दल (एस) का सदस्य बनाया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर उतर गए हैं। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को जनपद के निज़ामी पैलेस में आयोजित सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) में अपना पन है। इस भाव के साथ पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को आभास कराइये। इससे पार्टी और मजबूत होगी। श्रीमती पटेल ने कहा कि 2024 के लिए हमें 24 घंटे काम करने की जरूरत है। अपना दल (एस) सामाजिक न्याय की आवाज उठाता रहेगा। जातीय जनगणना व पिछड़ा वर्ग मंत्रालय गठन की मांग निरंतर जारी रहेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी और प्रतापगढ़ के विश्वनाथ गंज के विधायक जीतलाल पटेल भी उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न दलों को छोड़ जनपद के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे पूज्य पिताजी स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल जी ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों व किसानों के हक़ हुक़ूक़ के लिए आजीवन संघर्ष किया। श्रीमती पटेल ने अपना दल एस को राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी अब प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। यह सफलता आपके खून पसीने की मेहनत से मिली है।

उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के अंतर्गत जोन अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रक्रिया अक्टूबर महीने तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर चित्रकूट मंडल के सदस्यता प्रभारी कालका पटेल एवं बांदा जनपद निवासी राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र विद्यार्थी, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल, मंत्री रामलखन पटेल, प्रदेश महासचिव हरिशरण सिंह खेंगर, प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस अहमद किदवई, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, मंगल पटेल, कृष्णेन्द्र पटेल, संदीप गुप्ता, हनुमान प्रसाद पांडेय, कुबेर पटेल, अंगनुराम प्रजापति, मीरा बाई पटेल, रामसिया पटेल, ज्ञानेन्द्र पटेल, महेंद्र सिंह राजपूत, श्याम बाबू पटेल, अरुण पटेल, पंकज पटेल, अरविंद राजपूत, अनिल राजपूत, अजय सिंह, रामफेर पटेल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular