लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (एस) ने झांसी जिले की मऊरानीपुर सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल ने शनिवार को दी।
डॉ. आर्य 2012 में सपा के टिकट से विधायक बनी थीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार से पराजित हो गयी थीं। डॉ. आर्य ने इसी माह सपा छोड़कर भाजपा-नीत राजग गठबंधन के घटक अपना दल (इस) की सदस्यता ग्रहण की थी। अपना दल (एस) ने रामपुर स्वार से हैदर अली खान, कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से सरोज कुरील, फर्रुखाबाद की कायमगंज सुरक्षित सीट से डॉ. सुरभि और बहराइच की नानपारा सीट से रामनिवास वर्मा को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
बृजनन्दन
