Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपना दल (एस) के गोरखपुर इकाई के दो पदाधिकारी निष्कासित

अपना दल (एस) के गोरखपुर इकाई के दो पदाधिकारी निष्कासित

लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (एस) ने गोरखपुर जिला इकाई के दो पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। यह कार्यवाही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद ली गई है।

प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर इकाई के पदाधिकारी विकास श्रीवास्तव व अशोक चौधरी द्वारा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों की जा रही थी। इसकी शिकायतें मिलने पर अनुशासन समिति की संस्तुति पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए निष्कासित करने किया कर दिया है।

बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की बैठक के बाद रणनीति तय करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular