Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअपना दल एस का एक दिवसीय सदस्यता अभियान सम्पन्न

अपना दल एस का एक दिवसीय सदस्यता अभियान सम्पन्न

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
सरदार पटेल सेवा संस्थान सभागार गोण्डा में बुधवार को अपना दल एस संगठन गोण्डा का एक दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम निवास वर्मा विधायक नानपारा व नेता विधान मण्डल दल, अपना दल एस ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों को सम्बोधित करते हुए संगठन के रीति नीति सिद्धांत व विचारधारा के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 2 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक अपना दल एस द्वारा एक वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व देवीपाटन मण्डल के सदस्यता प्रभारी राम नयन पटेल ने समस्त पदाधिकारियो व कार्यकताओं से पूर्वतः समर्पण के साथ सहयोग करते हुए उपरोक्त लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वाहन किया। सदस्यता अभियान के तहत अन्य संगठनों को छोड़कर आये हुए तमाम राजनीतिक कार्यकर्ताओं जिनमें से प्रमुख अनन्त राम पटेल, वीरेन्द्र पटेल, जयप्रकाश चौरसिया, तकी अहमद खान को उनके समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष पेशकार पटेल के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मण्डल के सदस्यता सहप्रभारी संजीव राठौर, राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य राम प्रगट पटेल, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, रामनरेश पटेल, परशुराम वर्मा, रामदीन वर्मा, वी.पी. यादव, विनोद पाल, संजय सिंह, शरद पटेल, विष्णु वर्मा, जगराम, रामप्रताप वर्मा, अमन पटेल, राजकरन पटेल, बनारसी महात्मा, गिरजेश, राघवराम, दुर्वाशा भारती, सूरज शर्मा, विद्यासागर, सूर्यप्रकाश, प्रदीप वर्मा सहित अन्य तमाम साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular