Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश(अपडेट) फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों के बवाल-पथराव में जेलर, डिप्टी जेलर...

(अपडेट) फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों के बवाल-पथराव में जेलर, डिप्टी जेलर सहित तीन घायल

फर्रुखाबाद (हि.स.)। जिला जेल फतेहगढ़ में रविवार को बन्दी की मौत पर भड़के बंदियों ने जेल के अंदर आग लगा दी। बंदियों के पथराव से जेलर, डिप्टी जेलर व एक सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गया। मामले की जानकारी पर डीएम व एसपी जेल के अंदर पहुंच गए हैं। बन्दी जेल में तोड़ फोड़ कर जेल पर कब्जा किये हुए है। बंदियों का उपद्रव समाचार लिखे जाने तक जारी है।

(अपडेट) फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों के बवाल-पथराव में जेलर, डिप्टी जेलर सहित तीन घायल

घटनाक्रम के अनुसार, जिला जेल में बंद बन्दी संदीप का सैफई जेल में स्थानांतरण कर दिया गया। संदीप की सैफईजेल में मौत हो गई। साथी की मौत की खबर पाकर रविवार को भड़के बंदियों ने जेल में जमकर तोड़ फोड़ की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस पर बंदियों ने पथराव कर दिया। जिससे कई जवान घायल हो गए। बंदियों में जेल के मेनगेट पर कब्जा कर लिया। हालात बेकाबू देख कर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, लेकिन बन्दी नहीं माने। बंदियों के उत्पात की सूचना पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बन्दी पूरी जेल पर कब्जा किये हुए है और तोड़फोड़ कर रहे हैं। जिला जेल के बाहर भारी पुलिस एवं पीएसी बल लगा हुआ है। जेल के में गेट को मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा जिला जेल के अंदर पहुंच गए हैं। बंदियों के पथराव से जेलर अखिलेश कुमार व डिप्टी जेलर रामधनी सहित थाना मऊ दरवाजे का सिपाही जितेंद्र घायल हो हए है। जेल के अंदर से धुआं उठ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular