Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीय(अपडेट) दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 22 एफआईआर, 37 किसान नेताओं के...

(अपडेट) दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 22 एफआईआर, 37 किसान नेताओं के भी नाम

नई दिल्ली (हि.स.)।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली में लाल किला समेत अलग अलग इलाकों में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कुल 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 37 किसान नेताओं के नाम भी हैं। 
उधर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पांडव नगर, गाजीपुर, सीमापुरी, ज्योति नगर, कीर्ति नगर, पंजाबी बाग, अलीपुर, कोतवाली, बुराडी, आईपी एस्टेट, उत्तम नगर, नजफगढ़ और बाबा हरीदास नगर थाने के अलावा नॉर्थ वेस्ट जिले के आर्दश नगर, मॉडल टाउन में भी उपद्रवी किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 
इन एफआईआर में डकैती, हत्या की कोशिश, दंगे, लूट, पुलिस की पिस्तौल छीनने, आपराधिक षड्यंत्र, ऑर्म्स एक्ट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी काम में बाधा डालने के अलावा पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले जैसी करीब 13 धाराएं लगाई गई है। हालांकि किस नेता के खिलाफ कौनी सी धाराएं लगाई गई हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई 22 एफआईआर में 37 किसान नेताओं के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैंः  1. डॉक्टर दशर्न पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दशर्नपाल ग्रुप 2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब3. बूटा सिंह बुर्जिगल, भारतीय किसान सभा 4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप 6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप 7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी 8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन 9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप 10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब 11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी 13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर, 14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां,15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी
19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी30. राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच32. रिषिपाल अंबावता, भारतीय किसान यूनियन अंबावता33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा उधर, मंगलवार को किसानों द्वारा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 88 बैरिकेड, चार क्रेन, 8 डीटीसी बस और 17 निजी वाहन तोड़े गए थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो का कहना है कि गाजीपुर थाना पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत का नाम शामिल है। मंगलवार को जिस प्रकार से उपद्रवियों ने राजधानी दिल्ली में घुस कर बवाल कर सार्वजनिक संपति को भी नुकसान पहुंचाया था, उसे लेकर दिल्ली पुलिस बेहद गंभीर है। पुलिस के पास दिल्ली के विभिन्न इलाकों से वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें उपद्रवी किसान पुलिस कर्मियों से बदसलूकी के अलावा मारपीट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस उन तमाम वीडियो को भी अपने कब्जे ले रही है, ताकि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके
Submitted By: Edited By: Dadhibal Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular