Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअपडेट : एलडीए के सख्त तेवर देख पूर्व सांसद ने खुद ही...

अपडेट : एलडीए के सख्त तेवर देख पूर्व सांसद ने खुद ही ढहाया अपना अवैध निर्माण

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ विकास प्रधिकरण (एलडीए) के दबाव के बाद बुधवार को बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद ने अवैध तरीके से चार मंजिल के ऊपर बनाये एक और मंजिल को खुद ही तोड़ना शुरु कर दिया है। इस इमारत का एलडीए से चार मंजिल का नक्शा पास हुआ था, जबकि सांसद ने पांच मंजिल का निमार्ण कराया था। इस मामले को एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने संज्ञान में लिया था। 

पूर्व बसपा सांसद दाउद अहमद का नबीउल्लाह रोड पर कॉम्प्लेक्स को एलडीए के अधिकारियों ने सील किया था। आरोप था कि पांचवी मंजिल जो बनाई गई है इसका प​रमिशन नहीं है जो अवैध है। इसे एलडीए वीसी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे और जिसे ढहाने का निर्देश दे दिया था। एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि पांचवी मंजिल अवैध बनी थी। उसको दाउद अहमद तोड़वा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular