– छह मृतक यात्रियों में से तीन बस्ती, एक देवरिया निवासी
अयोध्या (हि. स.) । रुदौली के रौजागांव के पास मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में मरने वाले चार लोगों की शिनाख्त हो गई है। जबकि अभी तक दो अन्य मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रह हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को राहत के तौर पर पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।
यह हादसा मंगलवार की सुबह कोतवाली रुदौली के रौजागांव ओवरब्रिज पर हुआ। बस्ती डिपो की बस कानपुर से बस्ती की ओर जा रही थी। दो रोडवेज की बस में से आगे चल रही थी। बस को रौजागांव ओवरब्रिज के पास बगल से गुजर रही एक डीसीएम ने साइड से टक्कर मार दिया। इसी बीच लखनऊ की ओर से अयोध्या जा रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस
इस हादसे में चार यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मार्ग दुर्घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है। अन्य दो लोग घायल हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।
मृतकों की सूची
कोतवाली पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों की पहचान करने में कामयाब हो सकी है। मृतकों में देवरिया जनपद के छोटका गांव निवासी 29 वर्षीय युवक धनंंजय विश्वकर्मा, बस्ती जनपद के अभिषेक कुमार शुक्ला (21), ओम प्रकाश शुक्ला (48) और विनोद (38) के रुप में हुई है। जबकि दो अज्ञात में शव है, जिनकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
अयोध्या में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर रह कर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा है।
