Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअन्ना पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद किया, किसानों ने एसडीएम...

अन्ना पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद किया, किसानों ने एसडीएम से की शिकायत

जालौन(हि.स.)। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गागंथरा में अन्ना जानवरों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया, जिससे उनका काफी नुकसान हो गया और पीड़ित किसानों ने एसडीएम अतुल कुमार से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गागंथरा निवासी तमाम किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि किसानों ने अपनी-अपनी खेतों में फसलें लगा रखी है, गांव में करीब 70 आवारा पशु घूम रहे हैं, जिन्होंने मेरी फसलों को बर्बाद कर दिया। बताया कि गौपालकों से जानवरों को बांधने को कहने लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं और अपने जानवरों को छोड़ देते हैं। जिसको लेकर पीड़ित किसानों ने जानवरों को अन्ना छोड़ने वाले गौ बालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने और जानवरों को आवारा छोड़ने से रोके जाने की मांग की है।

विशाल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular